साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 युवकों समेत कई युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर रूपसपुर नहर स्थित वेदनगर इलाके में छापेमारी कर की गई, जहां से पुलिस ने संगठित साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे। इसके अलावा ये लोग ऑनलाइन माध्यम से अलग–अलग तरीकों से लोगों को फंसाकर उनसे पैसे ऐंठते थे।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जांच के दौरान गिरफ्तार सभी आरोपी नालंदा और नवादा जिलों के अलावा अन्य स्थानों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल साइबर थाना की पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे इस साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सकता है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article