बहन की बरामदगी को लेकर अधिकारियों और थाना का चक्कर लगा रहा है एक भाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर: सबौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्टी के रहने वाले अरविंद पासवान की छोटी बहन कुमारी 18 मार्च से लापता है। जिसको लेकर भाई अरविंद पासवान थाना से लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहा है। लेकिन पीड़ित की सुनवाई नहीं हो रही है। थाना में मामला तो दर्ज कर लिया गया लेकिन पुलिस के द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जिसको लेकर पीड़ित लगातार वरीय पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। वही वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा भी कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन बहन के नहीं मिलने के कारण पूरा परिवार परेशान है। वहीं लोगों का कहना है कि गांव के ही बिरजू चौधरी के परिवार के द्वारा बहला फुसलाकर लड़की को अगवा किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article