बाप रे बाप! डॉक्टर साहब? दवा लिखने वाले हाथो में पिस्टल, आपको डॉक्टर कहें या गुंडा?

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पटना गुप्त रोग वैध सुनील कुमार दुबे का हथियार लहराते तस्वीर हुआ वायरल, वायरल तस्वीर को बताया 25 वर्ष पुराना, यूट्यूब फ़िल्म शूटिंग के दौरान खिंची गई थी तस्वीर, विरोधियों पर तस्वीर वायरल करने का लगाया आरोप

पटना के जाने माने गुप्त रोग विशेषज्ञ और कई पुरस्कारों से सम्मानित वैध सुनील कुमार दुबे का हथियार लेकर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल तस्वीर की पुषि न्यूज़ पीआर नही करता है। लेकिन जाने माने और प्रतिष्ठित वैध के हाथ मे फ़िल्मी स्टाइल में हथियार लेकर तस्वीर वायरल होना एक सम्मानित व्यक्ति को शोभा नही दे रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के मुताबिक ये वही वैध सुनील कुमार दुबे है जिन्हें देश विदेशों में सम्मानीत किए जा चुके है। प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हुए भी बिहार में शराबबंदी कानून का उलंघन किया था और कदमकुआं थाना के तत्कालीन थानेदार निशिकांत निशि ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ कर जेल भी भेजा दिया था, और अब हथियार के साथ एक तस्वीर वायरल हो रहा है।

सूत्रों की माने तो वैध सुनील कुमार दुबे अपने पैसे से किसी भी व्यक्ति या चीज को खरीदने में माहिर हैं। यही नही पीएमसीएच में इनका सिक्का चलता है। जितने भी बाहर से मरीज आते हैं तो इनका दलाल लोग भोले भाले मरीज के परिजनों को अपने जाल में फंसाकर निजी अस्पताल (यानी अपने क्लिनिक) में ले जाते है।

वायरल तस्वीर में दिख रहे हथियार असली है या नकली ये जांच का विषय है। जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में कितना जांच करती है, या डॉक्टर साहब इन्हें भी खरीद लेगें ये तो जांच का विषय है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article