दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव, गया में व्यवसायी को गोली मार 45 लाख की लूट

दिनदहाड़े अपराध का कहर, गया में लूट और गोलीबारी से मचा हड़कंप

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक ज्वेलरी व्यवसायी को गोली मारकर करीब 45 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लूट ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।घायल व्यवसायी की पहचान प्रभाकर बरनवाल के रूप में हुई है, जो गुरुआ बाजार स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान एस ब्रदर्स ज्वेलर्स बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान करमाईन की ओर से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली प्रभाकर बरनवाल के दाहिने पैर में लग गई।


गोली लगने के बाद व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


घटना की जानकारी मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।इस वारदात के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article