बाप रे स्कूल में निकल रहा है सांपों का जखीरा, शिक्षक कर रहे हैं रेस्क्यू, तीन दिन में निकले 3 दर्जन जहरीले सांप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- स्कूल में लगातार तीन दिनों से सांप के निकलने का सिलसिला जारी है, शिक्षक खुद से सांप को पकड़ कर रेस्क्यू कर रहे हैं, घटना बारसोई अनुमंडल के बलतर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मनोहरी का है, तीन दिनों से लगातार स्कूल परिसर और स्कूल के बरामदे पर दर्जनों जहरीले सांप का बच्चा देखा जा रहा है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जिसे सहायक शिक्षक के द्वारा रेस्क्यू भी किया जा रहा है, अभी तक 3 दर्जन सांप निकल चुका है, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ साथ शिक्षक भी भयभीत हैं, सांपों के निकलने का कारण इलाके में हो रहे लगातार बारिश की वजह से खेत खलिहान में पानी जमा होना और बांस के झाड़ी में सांपों का बिल बंद हो जाने की वजह से सभी सांप सुरक्षित स्थान यानी स्कूल में प्रवेश करने लगा है..ऐसा शिक्षकों का कहना है।

 

 

स्कूल के समीप ही बांस(bamboo) का झाड़ी और जंगल भी है, इसलिए सांप स्कूल में घुस रहे हैं, सभी सांप काफी जहरीला बताया जा रहा है, सभी कोबरा का बच्चा है।

 

 

शिक्षकों की माने तो घटना की सूचना स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी को दे दिया गया है, स्थिति के अनुसार स्कूल बंद करने का भी निर्देश अधिकारी दे चुके हैं, हालाकि एतिहात को बरतते हुए सभी बच्चों को ऊपरी मंजिल पर सिफ्ट कर सभी का पठन पाठन कार्य किया जा रहा है, स्कूल परिसर या स्कूल के अंदर सांप नहीं घुसे इसके लिए पूरे स्कूल को सेनेटाइज किया जा रहा है।

 

 

ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किए जाने की बात शिक्षक बता रहे हैं, इस स्थिति में स्थानीय लोग भी स्कूल पहुंच रहे हैं और शिक्षक के द्वारा रेस्क्यू कर रखे गए सभी सांपों का फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में बना रहे हैं, बड़ी बात यह है कि स्कूल में शिक्षकों की सतर्कता से बच्चों की पढ़ाई बिना बाधित किए खुद से सांपों का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थानों पर छोड़ देना वाकई काबिले तारीफ है।

बाइट :-राजेश कुमार साह प्रधानाध्यापक

बाइट:- राजीव कुमार शिक्षक

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article