शिलांग हत्याकांड में नए खुलासे, सोनम रघुवंशी और यूपी कनेक्शन पर जांच तेज़

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मेघालय की राजधानी शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस सनसनीखेज हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों और मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का उत्तर प्रदेश से सीधा संबंध सामने आया है। सोनम की बरामदगी गाजीपुर जिले से हुई, जबकि हत्याकांड की जड़ें यूपी के ललितपुर जिले से जुड़ी पाई गईं।पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन को मध्य प्रदेश और एक को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में विक्की ठाकुर, आनंद और राज कुशवाहा के नाम प्रमुख हैं। पुलिस जांच के अनुसार, इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है, जो सोनम रघुवंशी का प्रेमी बताया जा रहा है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे धर दबोचा।सूत्रों के मुताबिक, हत्या की शुरुआत आनंद ने की थी और फिर बाकी दो आरोपी वारदात में शामिल हो गए। मामले की तफ्तीश में इंदौर क्राइम ब्रांच ने अहम भूमिका निभाई, जिसने गाजीपुर पुलिस को ज़रूरी सूचनाएं दीं। इसी के आधार पर सोनम रघुवंशी ने नंदगंज थाना पहुंचकर सरेंडर किया।

जानकारी यह भी सामने आई है कि राज कुशवाहा, सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की माइकाफैक्ट्री में मैनेजर के पद पर काम करता था, जबकि सोनम वहीं एचआर के पद पर नियुक्त थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसे सोनम के परिवार ने स्वीकार नहीं किया था। हत्या से दो दिन पहले तक राज फैक्ट्री में काम पर आता रहा था।शिलांग पुलिस ने इस मामले में ललितपुर के महरौनी तहसील के चौकी गांव से आकाश राजपूत को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी लोकेशन मोबाइल ट्रैकिंग से मिली थी। आकाश इंदौर में ट्रांसपोर्ट का काम करता है और वहीं से बीबीए की पढ़ाई भी कर रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सोनम और आकाश के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं। बताया जा रहा है कि वह भी राज कुशवाहा का करीबी है।चार आरोपियों में से एक को सागर से, एक को ललितपुर से और दो को इंदौर से गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी सोनम को यूपी के गाजीपुर जिले के नंदनगर थाना क्षेत्र के एक ढाबे से पकड़ा गया। इस गंभीर मामले पर ललितपुर के पुलिस अधिकारी अभी तक मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article