बिजली चोरी करने वालें पर अब पुलिस की कार्रवाई, चलाया जा रहा अभियान…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- ऊर्जा निगम के एक्सईएन विजय कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी न करे। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिन उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल बकाया है, वह अतिशीघ्र जमा कराएं।

गुरुवार को ऊर्जा निगम के एक्सईएन विजय कुमार व जेई धर्मेंद्र सिंह ने विभाग की टीम के साथ बकाया विद्युत बिल व बिजली चोरी चेकिंग के लिए अभियान चलाया। जिन लोगों पर बिजली चोरी के मामले में एफआईआर कराई गई थी, उनके यहां भी चेकिंग की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एक्सईएन विजय कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी न करे। यदि कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर बकाया है, वह अतिशीघ्र जमा कराएं और जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं, वह बिना बकाया जमा कराए बिजली उपयोग न करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article