भागलपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौ/त, बकरी बचाने के दौरान हुआ हादसा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बाईपास के पास सोमवार को एक हृदय विदारक घटना घटी तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई मृत बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय सोनाली कुमारी और 12 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चियां सुबह गांव के पास स्थित तालाब किनारे बकरी चराने गई थीं.

इसी दौरान एक बकरी तालाब के किनारे चली गई जिसे बचाने के क्रम में निशा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई निशा को डूबते देख सोनाली ने भी उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article