नाबालिग प्रेमिका से युवक की रातोंरात मंदिर में शादी, ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ विवाह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है बलहा गांव निवासी 18 वर्षीय गुरुदेव कुमार और मथुरापुर बाजार स्थित स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था बताया जा रहा है कि चार दिन पहले गुरुदेव ने अपनी प्रेमिका को अपने घर ले गया था.

इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना दी इसके बाद लड़की के परिजनों ने भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कर दी और युवक पर शादी का दबाव डालने लगे इस बीच बीती रात गुरुदेव किसी काम से अपनी प्रेमिका के गांव गया था जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और एक स्थान पर रोककर रखा इसके बाद स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल पर दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया और मध्यस्थता के बाद रात करीब 1 बजे मथुरापुर बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गईशादी में दोनों परिवारों के सदस्य समेत ग्रामीण भी मौजूद थे शुरुआत में लड़के के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन सामाजिक दबाव और समझौते के बाद विवाह संपन्न हुआ विवाह के बाद गुरुदेव ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अगर लड़की को कुछ होता है तो वह जिम्मेदार नहीं होगा। वहीं, लड़की ने भी इस शादी को अपनी इच्छा से बताया और कहा कि दोनों अब साथ रहेंगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालांकि लड़की नाबालिग है, ऐसे में यह मामला कानूनी नजरिए से भी महत्वपूर्ण बन गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article