बिहार में कब होगी झमाझम बारिश, आईएमडी ने बताया डेट…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- राजधानी समेत प्रदेश में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी व लू का प्रभाव जारी रहेगा। पटना समेत प्रदेश के 26 जिलों में 14 जून तक गर्म पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। सूर्य के तल्ख तेवर व राजस्थान से आने वाली गर्म हवा से दिन-रात अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पटना सहित गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली में भीषण गर्मी व लू को लेकर चेतावनी दी है।

जबकि, प्रदेश के छह जिलों के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद , नवादा, सिवान और अरवल में भीषण (हीट वेव) लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों के एक या दो स्थानों पर आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मानसून को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट

तपती गर्मी से राहत को लेकर लोग अब मानसून की आस लगाए बैठे हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की नई जानकारी के अनुसार मानसून को प्रदेश में आने की संभावना 15-20 जून के आसपास जताई जा रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से देर से आने के आसार है। पूरे प्रदेश में मानसून का प्रभाव जून के अंत होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article