बिहार में खेल का नया युग, CM नीतीश कुमार ने किया राजगीर खेल अकादमी का उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- बिहार में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ, बिहार में खेल के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परिसर में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इस परिसर में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ, स्विमिंग पूल सहित तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में 9 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और नवनिर्मित हॉकी टर्फ पर एशियन गेम्स विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शनी मैच देखा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक रोमांचक प्रदर्शनी मैच खेला, जिसमें एकलव्य केंद्रों के होनहार प्रशिक्षुओं को भी खेलने का मौका मिला।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से खेल विभाग का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह परिसर बिहार के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि इस अकादमी का निर्माण 750 करोड़ रुपये की लागत से 90 एकड़ भूमि पर किया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम किया जा रहा है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए आधुनिक आवासीय परिसर का निर्माण किया गया है।

राज्य के खिलाड़ियों ने इस परिसर के उद्घाटन को एक नई शुरुआत के रूप में देखा है। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर पाएंगे।

इस भव्य उद्घाटन के साथ, बिहार ने खेल के क्षेत्र में एक नई छलांग लगाई है। राजगीर में इस आधुनिक खेल परिसर का उद्घाटन बिहार में खेलों के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह अकादमी न केवल राज्य के खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगी, बल्कि बिहार को देश के खेल मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित होने की उम्मीद है, जो निश्चित रूप से राज्य के लिए गर्व और खुशी का विषय होगा।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article