सुपौल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डीएम सावन कुमार ने किया नेतृत्व

Shreya Raj
सुपौल में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के रंग में नजर आए लोग।

NEWS PR डेस्क : सुपौल : “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के तहत बुधवार को सुपौल में जिला प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जिलाधिकारी सावन कुमार ने किया। सुबह 9 बजे लोहिया नगर चौक से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा लोहिया नगर चौक से शुरू होकर स्टेशन चौक, महावीर चौक और अंबेडकर चौक होते हुए गांधी मैदान, सुपौल पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।

देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

यात्रा के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। जिला प्रशासन की इस पहल में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश

जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा के माध्यम से लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया गया।

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। तिरंगा यात्रा के जरिए प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

सुपौल से रिपोर्टर : अल्ताफ राजा

Share This Article