बिहार में ठंड ने बढ़ाई सिहरन, नवंबर में महसूस हो रही जनवरी जैसी कंपकंपी

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में ठंड की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। दिन और रात के तापमान में बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठिठुरन और तेज हो सकती है। नवंबर में ही ऐसा माहौल बन गया है, जैसा आमतौर पर जनवरी में देखने को मिलता है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री तक बना हुआ है।


आगे कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी का अनुमान है कि नवंबर के बाकी दिनों में सुबह और शाम की ठंड जारी रहेगी। तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन बड़े बदलाव की संभावना कम है। विभाग के अनुसार, रात और सुबह अधिक ठंड रहती है, जबकि दिन में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है। धूप, हवाओं की रफ्तार और स्थानीय नमी के आधार पर यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।


पिछले 24 घंटों का मौसम अपडेट

गुरुवार को राज्यभर में दिन का तापमान 26.2°C से 31°C तक और रात का तापमान 11.6°C से 18.6°C के बीच दर्ज किया गया। सुबह हल्के कोहरे का प्रभाव देखने को मिला, जिससे पूर्णिया में दृश्यता घटकर मात्र 800 मीटर रह गई।
बिहार मौसम सेवा केंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सुबह और शाम धुंध छाने की संभावना बरकरार है। रात का तापमान 11°C से 16°C के बीच और दिन का तापमान 26°C से 30°C के बीच रह सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रदूषण बना समस्या, कुछ इलाकों में हवा ‘जहरीली’

बढ़ती ठंड के बीच वायु गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है। शुक्रवार देर रात कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्तर पर पहुंच गया। एयरपोर्ट क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां AQI 237 दर्ज किया गया। गांधी मैदान इलाके में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही और AQI 210 पाया गया।
प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन जैसी समस्याएं महसूस हो रही हैं। वहीं तापमान में लगातार गिरावट से रात में कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। चार-पांच दिनों से रात का तापमान 11°C के आसपास बना हुआ है, जिसके कारण शाम ढलते ही ठंड तेजी से बढ़ जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article