बिहार में 14 पुलिस उपाधीक्षकों को वरीय पुलिस उपाधीक्षक में प्रमोशन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटनाः बिहार में 14 पुलिस उपाधीक्षकों को वरीय पुलिस उपाधीक्षक में प्रमोशन दिया गया है। इस संदर्भ में गृह विभाग द्वारा 9 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके पहले भी बड़ी संख्या में पुलिस उपाधीक्षकों को वरीय पुलिस उपाधीक्षक में प्रोन्नति दी गई थी। वरीय पुलिस उपाधीक्षक को एएसपी और एएसपी को स्टाफ ऑफिसर में प्रोन्नत किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिन 14 डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक में हुई प्रोन्नति- राजकुमार साह, संजीत कुमार प्रभात, संजीव कुमार, सिंधु शेखर सिंह, गणपति ठाकुर, सौरभ जायसवाल, अमित कुमार, कुमार सुमित, दिलीप कुमार, रंजन कुमार, अशोक कुमार पांडेय, संतोष कुमार ,ओम प्रकाश अरुण और रविशंकर प्रसाद शामिल हैं। यह सभी अधिकारी मूल कोटि के हैं।

जिन्हें वेतनमान स्तर-11 में प्रोन्नति दी गई है। ये सभी पुलिस उपाधीक्षक वरीय पुलिस उपाधीक्षक हो गए हैं, जो पदभार ग्रहण करने की तिथि से सभी अधिकारियों का वरीय पुलिस उपाधीक्षक का वेतनमान मिलने लगेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article