बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज शहर के प्रमुख गंगा घाटो मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-मुंगेर में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज शहर के प्रमुख गंगा घाट जिसमे कष्टहरणी गंगा घाट , बबुआ घाट , सोझि घाट सहित अन्य उत्तरवाहिनी गंगा घाटों पर मुंगेर सहित अन्य जगहों से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा में डुबकी लगाने के बाद घाटों पे स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना किया। आज अहले सुबह से ही इन गंगा घाटों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा था। बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा पर पतित पावनी उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार इसी पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी तिथि को कठिन साधना के बाद बौद्धत्व प्राप्त किया था।

भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार कहा गया है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से विशेष पुण्यफल प्राप्त होता है। मुंगेर कष्टहरणी गंगा घाट के पुजारी एकलव्य दास ने बताया की इस वैशाख पूर्णिमा में गंगा स्नान का बड़ा महत्व है इस कारण श्रद्धालु इस मास में गंगा स्नान करते है । वहीं गंगा में सुरक्षा के मद्दे नजर जिला प्रशासन के द्वार स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article