आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में l। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है लेकिन शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का ठीक ठाक समय है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- अपनों में वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। निवेश वर्जित रहेगा और जुबान पर काबू रखें। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- ऊर्जा के स्रोत बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विरोधी परास्त होंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बस खर्च की अधिकता थोड़ी मन को परेशान करेगी। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन में घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें

वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- बचके पार करिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य प्राभावित रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोज-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। शुभ समय। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article