बिहार में TRE-4 की तैयारी तेज: 46,882 पदों पर भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Preparations for TRE-4 intensify in Bihar: Recruitment for 46,882 posts

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अब बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
20 अप्रैल तक आधिकारिक अधिसूचना जारी हो सकता है
सूत्रों के अनुसार, आयोग 20 अप्रैल तक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है। इसके बाद अभ्यर्थी 26 से 30 अप्रैल के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 46,882 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर के बीच प्रस्तावित है। हालांकि, अभ्यर्थियों की मांग 1 लाख पदों पर नियुक्ति की है, लेकिन शिक्षा विभाग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि फिलहाल 46 हजार पदों पर ही भर्ती होगी। ऐसे में सीमित पदों को लेकर एक बार फिर विरोध या आंदोलन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
TRE-4 की प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव
बता दें कि इस बार TRE-4 की प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं। अब सभी अभ्यर्थियों को राज्य के 38 जिलों का प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से भरना होगा। आयोग ने साफ किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी जिला विकल्प नहीं भरता है, तो उसका आवेदन सीधे निरस्त कर दिया जाएगा। यह नई व्यवस्था BPSC की सिविल सेवा परीक्षा के तर्ज पर लागू की गई है।
प्राथमिकता क्रम के अनुसार जिला आवंटित किया जाएगा
मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा दिए गए प्राथमिकता क्रम के अनुसार जिला आवंटित किया जाएगा। लेकिन यदि किसी जिले में सीट उपलब्ध नहीं होती है, तो उस स्थिति में चयन संभव नहीं होगा। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, उसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक सक्रिय होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article