भाई के शादी का सामान खरीदने जा रहे हैं बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से किया वार ,युवक घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में चचेरे भाई के शादी का सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक बकरी के बच्चा में सट गया। जिसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है की पीटने वाले लोगों ने घायल युवक के गले से चांदी के चैन भी ले लिया है चार की संख्या में लोगों ने युवक की पिटाई की युवक का (कचीया) धारदार हथियार से गला काटने की कोशिश की। इसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो स्थानीय लोगों के मदद से घायल को किसी तरह उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुसुदनपुर पुलिस और सजोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजपुर के समीप ब्रेकर पार करने के दौरान बाइक सवार युवक बकरी के बच्चा से टकरा गया जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें आवाज देकर रोकने को कहा, जैसे ही वह रुका तो लोगों ने पिटाई करना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने धारदार हथियार से गला पर हमला कर दिया। जिससे की वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मालूम हो की मनियारपुर से राजपुर होते हुए दरियापुर मार्केट चचेरे भाई व्यक्तनंदन यादव का 10 जुलाई को शादी होनी है। जिनका सामान लाने के लिए घायल युवक प्रभास कुमार जा रहे थे। इसी के बीच राजपुर के समीप ब्रेकर था। ब्रेकर जैसे ही पार कर रहा था तो बकरी के बच्चे में बाइक सट गया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी मायागंज अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने बताया कि शादी के समान सब लाने के लिए राजपुर होते हुए दरियापुर के तरफ जा रहे थे। तभी राजपुर के समीप एक ब्रेकर के पास बकरी के बच्चा में बाइक सट गया। इसके बाद लोगों ने रुकने के लिए बोला, हम रुके तो लोगों ने पिटाई शुरू कर दी. गले में चांदी का हार भी छीन लिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे। पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मधुसुदनपुर थानेदार सफदर अली से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article