जमीन के मूल दस्तावेज रजिस्ट्री ऑफिस से गायब कर करवाता था फर्जी रजिस्ट्री,2 आरोपी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया हैं जो रजिस्ट्री ऑफिस से मूल दस्तावेज की चोरी कर फिर उसके फर्जी दस्तावेज बना जमीन रजिस्ट्री करवाने का काम करता था ।

पुलिस ने इस मामले में डंडखोरा थाना क्षेत्र के हाजीटोला से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं जिसके पास से मूल दस्तावेज , दो जिन्दा कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद किया हैं । इस संबंध में जानकारी देते हुए SDPO अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह आरोपी तब पकड़ में आए जब मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस एक लूट के मामले की जाँच कर रही थी जिसके बाद पुलिस ने उस कार्रवाई के तहत जब छानबीन किया तो आरोपी रजब खान के घर रजिस्ट्री ऑफिस के मूल दस्तावेज बरामद किया गया । फिलहाल , पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गयी हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article