बाल स्वरूप भोलेनाथ वाली अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, बोल बम के जयकारों से गूंजा कच्ची कांवरिया पथ

Shreya Raj
नन्हे भोलेनाथ के बाल रूप ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, हर ओर गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे।

NEWS PR डेस्क : सावन के पावन महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट शिव भक्तों से गुलजार है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं और गंगा जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर रवाना हो रहे हैं। इसी बीच कच्ची कांवरिया पथ पर पश्चिम बंगाल से पहुंचे शिव भक्तों की एक अनोखी कांवड़ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

कांवड़ पर विराजमान हैं बाल स्वरूप भोलेनाथ

पश्चिम बंगाल से आए कांवरियों की टोली ने अपनी कांवड़ पर भगवान भोलेनाथ के बाल स्वरूप की प्रतिमा स्थापित की है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजी यह कांवड़ बेहद भव्य और आकर्षक नजर आ रही है। कांवड़ पर बाल स्वरूप भोलेनाथ की प्रतिमा श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

बोल बम के जयकारों के साथ बाबा धाम की ओर बढ़ रहे कांवरिया

बाल स्वरूप भोलेनाथ को कांवड़ पर विराजमान कर युवा कांवरिया पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान कांवरियों की टोली लगातार ‘बोल बम’ के जयकारे लगा रही है, जिससे पूरा कच्ची कांवरिया पथ भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।

अनोखी कांवड़ देखने के लिए ठहर जा रही लोगों की नजरें

कच्ची कांवरिया पथ से गुजरने वाले लोगों की नजरें इस अनोखी कांवड़ पर ठहर जा रही हैं। कांवड़ की आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और उस पर विराजमान भोलेनाथ के बाल स्वरूप की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।

सुल्तानगंज के गंगा धाम से बाबा धाम देवघर तक बाल स्वरूप भोलेनाथ को लेकर जा रहे इन कांवरियों की भक्ति और उत्साह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सावन के इस पावन अवसर पर उनकी अनोखी कांवड़ और ‘बोल बम’ के जयकारे पूरे कांवरिया पथ के माहौल को और भी भक्तिमय बना रहे हैं।

भागलपुर रिपोर्टर : श्यामानंद सिंह

Share This Article