भाजपा की जीत को लेकर क्या कह रहीं वेस्टर्न मीडिया, जानिए…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भारतीय मीडिया तो लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने के पहले से ही चुनावी रंग में रंग चुका था, विश्व भर के मीडिया संस्थानों और हस्तियों ने भी न केवल इसमें रुचि दिखाई, बल्कि बीच-बीच में अपने विचार और विश्लेषण भी प्रस्तुत किए विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के आम चुनाव में दुनिया भर के मीडिया संस्थानों ने क्या देखा, दुनिया के सामने क्या रखा और क्या महसूस किया।

विदेश के मीडिया संस्थानों में से कुछ का नकारात्मक भाव रहा, किसी ने संतुलित रुख अपनाया तो किसी ने भारतीय लोकतंत्र के महापर्व को जमकर सराहा। अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा कि मोदी की ताकत बढ़ती जा रही है और भारत के लोग उन्हें और मजबूत बनाते हुए दिख रहे हैं। अखबार ने भाजपा के इस चुनाव में अपने हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडे के साथ उतरने और अपनी कल्याणकारी योजनाओं का जोर-शोर से प्रचार करने की बात लिखी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article