भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का सासाराम के सड़को पर रोड शो,समर्थन में लगे नारे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-खबर सासाराम से है जहां लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रचार प्रचार के अंतिम दिन रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम की सड़कों पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का एक रोड शो निकाला गया।

सासाराम लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के समर्थन में आयोजित रोड शो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद मनोज तिवारी एवं सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढ़ी शामिल हुए तथा पैदल, दोपहिया व चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ भारी संख्या में एनडीए समर्थक व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। शहर के न्यू-एरिया से रोड शो की शुरुआत हुई तथा पुरानी जीटी रोड होते हुए वेदा नहर पर इसका समापन किया गया। बड़ी बात है कि चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी में भी रोड शो के दौरान भारी संख्या में एनडीए समर्थक काफिले के साथ मौजूद रहे तथा जगह-जगह लोगों ने सभी नेताओं का फूल माला से स्वागत किया। पूरे काफिले के दौरान एनडीए व भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए गए तथा रोड़ शो में शामिल सभी नेताओं ने भी आम लोगों का तहेदिल से अभिवादन स्वीकार किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article