भाजपा विधायक को सता रहा अपने बेटे के इनकाउंटर का डर, कहा गिरफ्तारी के 8 घंटे के बाद धीरज का कोई सुराग नही।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

दरभंगा – बिहार के बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव ने अपने बेटे के नवादा के रजौली से गिरफ्तारी के बाद अपने समर्थको के साथ विरोध मार्च निकालकर केवटी मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन पर 40 हजार घुस मांगने का आरोप लागते हुए शंका जताया है कि कही उनके पुत्र को एनकाउंटर ना कर दे। वही भाजपा विधायक ने कहा है कि आठ घंटे बीत जाने के बाद भी उनके पुत्र किसी प्रकार सुराग नही है। वही स्थिति की नाजुकता को देखते हुए दरभंगा के पुलिस कप्तान ने केवटी थाना पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मिश्री लाल यादव भाजपा के वही विधायक है, जिनके बारे में फ्लोर टेस्ट से पहले गायब होने की खबर सुर्खियों में आई थी।

वही अपने समर्थको के साथ विरोध मार्च निकाल कर केवटी मुख्यालय पर पहुंचे भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव ने कहा कि मैं गिरफ्तारी की सूचना के बाद रजौली थाना गया था। वहां उनके पुत्र के साथ दुर्बयव्हार किया गया है। उन्ही को कहा है कि इनकाउंटर कर दिया जाएगा। साथ ही अपने पुत्र का बचाव करते हुए कहा कि जो भी गोली मारने की बात वो कह रहे है। वो सब बात गलत है। हमलोग राजनीतिक परिवार के लोग है। हम मुखिया से लेकर विधायक तक का सफर तय किया है। लोकतंत्र में पूरी आस्था है। उनके पुत्र दो बार से मुखिया का प्रतिनिधित्व कर रहे है। आज तक जितने भी आरोप उनके ऊपर लगे है। सारे आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को यहाँ के प्रशासन ने राजनीति में बदल दिया है। उसी का परिणाम है कि दोहन और शोषण हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

वही बीजेपी विधायक ने कहा कि रात के 12 से 1 के बीच नवादा के रजौली थाना से पुलिस धीरज यादव को लेकर चली है और 8 घंटे होने को चले है। धीरज को पुलिस कहाँ रखा हुआ है, उसकी कोई जानकारी नही है। केवटी थाना के प्रभारी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। साथ ही धीरज के मोबाइल को भी पुलिस ने सीज कर रखा है। जिसके कारण किसी प्रकार का पता नही चल पा रहा है। वही उन्होंने कहा कि केवटी के धरती पर मैं लगातार संघर्ष करता रहा हूँ। जबतक प्राण है तब तक केवटी की जनता की रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। वही उन्हीने कहा कि न्यालय के द्वारा गैर जमानती वारंट आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वो सही है, चुकी बेल टूटा हुआ था।लेकिन 40 हजार रुपया उसको यदि दे देता तो क्या आज वो जेल ले अंदर नही रहता। आज इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आज धीरज यादव गिरफ्तार है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article