भू माफियाओं की करतूत आई सामने,विवादित जमीन पर कोर्ट से निर्माण पर रोक के बावजूद कर रहे है निर्माण कार्य

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा :बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित शिवाजी नगर में विवादित जमीन पर न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया था। बावजूद इसके गुरुवार को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।इस मामले में अधिवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायालय को अवगत कराया जाएगा। प्रेम कुमार ने बताया कि जमीन पर कब्जा कर घर बनाया जा रहा है। यह मामला न्यायालय में चल रहा है और न्यायालय द्वारा जमीन पर निर्माण करने पर रोक लगा दिया गया है। फिर भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे थाना भी गए, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। यह निश्चित रूप से एक गंभीर मामला है। न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करना अपराध है। यदि थाना पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, तो यह चिंताजनक है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article