भोजपुर में कार सवार हथियारबंद अपराधियों ने महाराष्ट्र से उठा ट्रक चालक गोली मारकर की हत्या।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

आरा, भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार की सुबह कार सवार हथियारबंद अपराधियों ने महाराष्ट्र से उठा एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चालक को गोली दाहिने साइड कान में मारी गई है।इलाज के लिए रोहतास के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सरेआम हुई इस हत्या कि वारदात के बाद आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह,थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है। वही पुलिस अपराधियों की पहचान करने को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव निवासी दिनेश शाह उर्फ दसई साह का 29 वर्षीय पुत्र राकेश शाह है। वह पेशे से ट्रक चालक था एवं अपना ही ट्रक चलाता था। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के रायगढ़ एफ 448 पेंधार नवादा सिकन्नल पेंधार घोट में करीब 15 वर्षो से अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रहता था।पिता इधर मृतक के पिता दिनेश साह उर्फ दसई साह ने बताया कि महाराष्ट्र में ही कुछ दिन पूर्व दो-चार बार बिहार के रहने वाले ही लड़कों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी को लेकर उक्त लड़कों से विवाद चल रहा है। सोमवार को उसने अपने पत्नी से कहा कि मैं ट्रक लोड कर बिहार जा रहा हूं। इसके बाद वह घर से निकल गया। लेकिन उसकी ट्रक महाराष्ट्र में ही है। बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि नयका टोला मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के समीप उनके बेटे की गोली दी गई है और उसे इलाज के लिए जगदीशपुर दुलौर अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना पाकर परिजन जगदीशपुर अस्पताल पहुंचे तो वह वहां नहीं था। कुछ देर बाद पीरो रोड में उक्त एंबुलेंस चालक से भेंट हुई और उन्होंने देखा कि उनका बेटा मृत अवस्था में एंबुलेंस में पड़ा है। वहीं दूसरी और मृतक के पिता दिनेश साह उर्फ दसई साह ने उक्त लड़कों पर ही पूर्व में हुए झगड़े को लेकर अपने बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही कार सवार हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या क्यों की। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहन में बड़ा था। मृतक के परिवार में मां शोभा देवी,पत्नी पूनम देवी व एक पुत्र राज कुमार एवं एक पुत्री आंचल कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृत्यु की मां शोभा देवी पत्नी पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article