AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भोजपुर में छिनतई के दौरान युवक को मारी गोली युवक गंभीर रूप से जख्मी।,

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

आरा, भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियां गांव में सोमवार की देर शाम चिंताई के दौरान बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं पैर में जांघ पर मारी गई है,जो आरपार हो गई है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी गांव निवासी रविंद्र यादव का 21 वर्ष से पुत्र गोविंद कुमार है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर गोविंद कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम वह अपने दोस्त बाला और कुंदन के साथ रेंजर साइकिल से किरकिरी गांव स्थित खलिहान में जा रहा था। तभी सफेद अपाची पर सवार दो हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और उसे पैर में गोली मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद जब वह भागने लगा। तभी हथियारबंद बदमाशों ने उसके कनपट्टी पर गन रख उसका रेंजर साइकिल,मोबाइल व उसके पास रहे पैसे छीन कर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इसके बाद उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वही दूसरी ओर जख्मी युवक गोविंद कुमार ने उक्त बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों पर खुद को गोली मारने व उसका रेंजर साइकिल,मोबाइल एवं उसके पास रहे तीन हजार रुपए छिनने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More