मरीन ड्राइव पर चलता है रंगदारी का खेल, नहीं देने पर जमकर हुआ तोड़फोड़, मामला पहुंचा थाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- राजधानी में सूबे के मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मरीन ड्राइव पर जमकर दुकान में तोड़फोड़ और बबाल हुआ है। रंगदारी नही देने पर आइस्क्रीम दुकानदारों के साथ वार्ड 22 A की पार्षद सुशीला देवी के पति रणधीर उर्फ धीरू कुमार के साथ आए 25 से 30 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने जमकर बबाल गुरुवार की रात काटा है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरअसल दुकानदारों का आरोप है की पार्षद पति दुकानदारों से मोटी रंगदारी के रूप में सैकड़ों दुकानों से मोटी रकम की उगाही किया करता है।ज्ञात हो की कुछ दिनों पहले भी रंगदारी नही देने पर दुकानदारों के साथ मारपीट की घटना हुई थी जिसकी सूचना दीघा थाना को मिली।

 

 

वही एक बार फिर रंगदारी मांगने आए पार्षद पति व उसके साथ दर्जनों असामाजिक तत्वों ने ने हथियार, रॉड से दुकानदारों पर हमला कर दिया जिसमे एक दुकानदार राहुल कुमार पाठक और पुष्कर झा घायल हो गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने घटना स्थल से एक घटना में शामिल रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार कर थाने लाई है। मामले में तहकीकात जारी है।

 

 

दुकानदार ने कहा है कि विगत कई महीनो से रोजाना 700 रुपए रंगदारी डर से दिया करता था गुरुवार को किसी बात को लेकर हुए अनबन में दुकानदार पर रंगदारी वसूलने वाले लोगों ने हमला कर दिया। जिसमे एक युवक घायल हो गया जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article