मोबाइल के लत युवक ने खोया मानसिक संतुलन, निगल गया लोहे के कई सामानों

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -यह खबर देख कर हैरान हो जाएगे,आप सोच मे पर जाएगे और सोचेंगे की अपने बच्चो को किस तरह रखे।मोबाइल के लत युवक ने खोया मानसिक संतुलन। लोहे के कई सामानों को निगला। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पेट से निकले चाकू नेल कटर चाबी के गुच्छा और नेकलेस। मोतिहारी नगर के चांदमारी का रहने वाला है युवक।

ANCHOR :______पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी,मोबाइल पर वीडियो देखने के बाद कुछ अलग कारनामा करने की होड़ में मोतिहारी के एक युवक ने चाबी का गुच्छा नेल कटर जैसे घर के कई समान निगल गया। घर में खोजबीन के बाद सामानों को युवक के पेट से निकल गया है। मोबाइल पर वीडियो देखने के बाद परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से विकसित हो गया और वह घर के कई जरूरी सामानों को निकल गया। चांदमारी मोहल्ले का रहने वाले इस युवक का ऑपरेशन मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में किया गया। जहां चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। युवा के पेट से डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर चाबी का गुच्छा, नेकलेस, नेल कटर को निकाला है। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने युवा के पेट से चाबी के गुच्छा दूर नेल कटर और चाकू के साथ-साथ कई लोहे के घर के छोटे-मोटे सामान को निकाला है। युवक के परिजन बताते हैं कि युवक मोबाइल पर वीडियो देखा करता था इसके बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया और घर के जरूरी सामान जैसे चाबी के गुस्से जाती नेल कटर को निगल गया। परिजन बताते हैं कि युवक पिछले कई सालों से मोबाइल पर पबजी और अन्य खतरनाक गेम्स को देखा करता था जिस कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इस दौरान वह घर के जरूरी सामानों को छुपाने के नियत से निकल गया घर में जब खोज हुई तो उसने स्वीकार किया कि इन सामानों को वह निगल गया है। परिवार के लोग लोगों को विश्वास नहीं हुआ और उन लोगों ने युवक के पेट का एक्स रे करवाया तो सामने सच आया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिजन मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब एक घंटे तक ऑपरेशन करने के बाद चाबी के गुच्छे, चाभी, दो नेल कटर, चाकू आदि सामानों को पेट से निकाला है। ऑपरेशन के बाद युवक की हालत में सुधार है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। ऑपरेशन के बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। युवक चांदमारी मुहल्ले का रहने वाला है। उसके माता-पिता ने अपने पुत्र का नाम नहीं छापने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन ज्यदा देखने के कारण मानसिक रूप से मेरा पुत्र विक्षिप्त हो गया है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article