महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर जिला प्रशासन ने भीषण ठंड को देखते हुए किया अलाव की व्यवस्था।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

कैमूर जिला पदाधिकारी सावन कुमार के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर जिला प्रशासन के द्वारा भीषण ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गई है। ठंड को देखते हुए भभुआ, मोहनिया, रामगढ़, दुर्गावती, चैनपुर, चाँद, रामपुर, कुदरा, भगवानपुर, अधौरा प्रखंड में अलाव की व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं सबसे अधिक भभुआ, मोहनिया के मैदान और रेलवे स्टेशन के पास गरीब तबके के लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि जिला में ठंड का लगातार सितम बढ़ता जा रहा है। और इस बढ़ती हुई ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कत रिक्शा चालक , ठेला चालक और मजदूर और रोजमर्रा के काम करने वाले कामगारों को होती है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा जिले के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा कैमूर जिले के लोगों से लगातार अपील किया जा रहा है कि ठंड में बिना किसी काम के बाहर लोग ना निकले ज्यादा जरूरत हो तो ही लोग बाहर निकले वह भी पूरी तरह गरम लिबास मे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article