बिहार को जल्द मिलेगी नई नेशनल हाईवे की सौगात, बक्सर से भागलपुर तक बनेगी छह लेन सड़क

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार को केंद्र सरकार की ओर से एक और नेशनल हाईवे की सौगात मिलने वाली है। हाल ही में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस पहली औपचारिक बैठक में कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी।मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी कि बक्सर से भागलपुर के बीच अब चार लेन की बजाय छह लेन की हाईवे का निर्माण होगा। इस परियोजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जल्द ही तैयार की जाएगी। इस हाईवे के बन जाने से भागलपुर से बक्सर होते हुए दिल्ली तक की यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी।

इसके साथ ही दीदारगंज से सरिस्ताबाद के बीच प्रस्तावित छह लेन सड़क का टेंडर भी जल्द जारी किया जाएगा।बैठक के बाद मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बिहार की सभी लंबित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का आश्वासन दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना को जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसमें बिहार को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं मिल सकती हैं।बैठक में पीएम पैकेज 2015 के अंतर्गत शेष रही परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि एनएच-322, एनएच-333ए, एनएच-1335 (भागलपुर-बलझोर) और पटना रिंग रोड के पूर्वी भाग की सड़क परियोजनाएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article