मुंगेर में पुलिस को मिली सफलता,बस स्टैंड में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – मुंगेर में कोतवाली थाना की पुलिस ने शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर गुरुवार की शाम करीब 8:00 बजे बस स्टैंड में छापेमारी कर विदेशी शराब की भारी खेप के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में बेगूसराय जिला अंतर्गत साहिबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी पंचायत श्री नगर निवासी सोनू कुमार और संजीत कुमार शामिल हैं।

इनके पास से दिल्ली निर्मित अंग्रेजी शराब रॉयल ग्रीन 750 मल का 8 बोतल और वाइट ब्लू 375 मल का 16 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। उक्त जानकारी कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों शराब तस्कर दिल्ली से शराब की खेत लेकर बेगूसराय जा रहे थे। दोनों ब्रह्मपुत्र मेल से जमालपुर स्टेशन पर उतरकर ऑटो से मुंगेर पहुंचे थे तभी बस स्टैंड के समीप गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया तलाशी के दौरान बड़े झोले में दो कार्टून में शराब जप्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर एग्री तार कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article