हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा में तीन लोगो कि गला दबाकर हत्या,परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK :इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है,जहां हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के भट्टबीघा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हालांकि स्थानीय पुलिस इसे आत्महत्या कह रही है। बहरहाल यह हत्या है या फिर आत्महत्या यह तो जांच का विषय है। वही इस संबंध में परिजनों ने बताया कि देर रात में इस घटना को अंजाम दिया गया है जिसमें दो बच्चे और एक महिला की हत्या कर के शव को फांसी के फंदे से लटका दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि महिला रक्षाबंधन को लेकर अपने मायके जाने की जिद कर रही थी।

इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी से गुस्साए पति ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। परिवार वाले पति के ऊपर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है हर तरफ ठीक पुकार गूंज रही है।मृतको में पुत्री प्रिया कुमारी पुत्र प्रिंस कुमार और महिला सरिता देवी शामिल है।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। हिलसा डीएसपी ने कहा कि दोनों बच्चों के गले पर निशान है। इससे प्रतीत होता है कि हत्या गला दबाकर की गई है।पति खेतो में काम करने गया था इसी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article