मौसम विभाग ने कैमूर जिले में येलो अलर्ट जारी की है, वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – कैमूर: बिहार में बारिश को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कैमूर जिले मे अलर्ट जारी किया है। बीते रविवार को प्रदेश में मानसून कमजोर रहा लेकिन आज सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। कई जिलों में वज्रपात की भी संभावना है। वहीं कुछ जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। आज राज्य के चार जिलों में वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इनमें कैमूर , रोहतास, बक्सर , और शाहाबाद शामिल है।

कैमूर जिला के भभुआ सहित भगवानपुर, अधौरा, रामगढ़, मोहनिया, कुदरा, दुर्गावती, चैनपुर, चांद, अधौरा, रामपुर, नुवाँव , में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। वैसे दक्षिण बिहार के लगभग सभी चारों जिलों में बादल छाए रहने के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं समूचे शाहाबाद के चारों जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात का अनुमान है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ कुछ-कुछ जगहों पर वज्रपात की चेतावनी भी दी है। इनमें कैमूर और रोहतास, शामिल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article