युवा नेताओं के लिए मेंटर थे सुशील मोदी, उनका जीवन अध्ययन योग्य- मनोज शर्मा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि श्रद्धये सुशील मोदी जी वर्तमान राजनैतिक सुचिता के प्रवर्तक थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति में तो अपूरणीय क्षति हुई ही है, भारतीय जनता पार्टी में भी एक बड़ा रिक्त स्थान हो गया है, जिसे भर पाना काफी मुश्किल है। श्रद्धये सुशील मोदी जी का जाना भारतीय जनता पार्टी में एक युग का अंत हो जाना है। बिहार बीजेपी में जिस तरह से उन्होंने काम किया और वो जिस तरह से छोटे छोटे कार्यकर्ताओं से मिलते थे और उनसे बात करते थे, ये सभी बातें उन्हें महान बनाती है।

 

 

 

श्री शर्मा ने आगे कहा कि श्रद्धये सुशील मोदी जी बिहार के नए नेताओ और कार्यकर्ताओं के लिए मेंटर थे। पार्टी के वो सबसे अनुशासित नेता के रूप में काम करते थे। युवा नेताओं के लिए वो प्रेरणास्रोत थे। उनका पूरा जीवन अध्ययन करने योग्य है। ये सच है कि उन्होंने राजनीतिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन अलग-अलग रखा था। जिससे राजनीतिक जीवन में लड़ाई है उससे व्यक्तिगत संबंध मधुर रखते थे।

 

 

 

भाजपा प्रवक्ता  ने कहा कि श्रद्धये सुशील मोदी जी का पूरा जीवन सादगी से भरा था। कभी भी पद का अभिमान नही करते थे। उनमे नेतृत्व की अदभुत क्षमता होने के साथ साथ ये कला भी थी कि कार्यकर्ता को नेता कैसे बनाया जाए। आज बिहार भाजपा में कई ऐसे नेता है जिन्होंने कार्यकर्ता के तौर राजनीति शुरू की और सुशील मोदी जी ने उनको तरास कर नेता बना दिया। ये सुशील जी की महानता है कि उन्होंने कभी भी राजनीति में परिवार को नही आने दिया। निर्भीक और निडर होकर उन्होंने राजनीति की। श्रद्धये सुशील मोदी जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए भगवन उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें, साथ ही इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति दें। ॐ शांति।

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article