यू.के. सेवा दल के जत्थेदार बाबा मोहिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर किया धन्यवाद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पटना :  यू.के. सेवा दल के जत्थेदार बाबा मोहिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से उनकी लंदन यात्रा के क्रम में मुलाकात कर यू.के. सेवा दल की ओर से उन्हें सम्मानित किया। बाबा मोहिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में सिखों को बढ़ाने में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अहम भूमिका है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 350वाँ प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन कराकर पूरी दुनिया के सिखों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि राजगीर में भव्य गुरुद्वारा का निर्माण भी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रयासों से ही संभव हो सका है।

इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री संजय कुमार झा, उपस्थित थे ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article