राजधानी पटना में युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- patna- पटना में होली के पहले खेली गई खून की होली अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में सरेआम एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है।

 

मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के दरियापुर गोला स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर के बगल वाली गली की है। जहां सुमित कुमार नाम के युवक ने गोविंद कुमार को बाँह में गोली मार कर घायल कर दिया है। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर एक दूसरे में बहस होते होते मामला इतना बढ़ जाता है कि गोली मारने वाला युवक अप्पने घर मे जाता है और कट्टा निकाल कर आते ही गोविंद को गोली मार देता है और फरार हो जाता है। यह पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

 

 

वही गोली मारने वाले युवक के घर से एक खाली मैगजीन भी पुलिस ने बरामद की है वही मौके से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। वही मौके पर कदमकुआं थाना ओर टाउन डीएसपी मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article