विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बिहार राज्य में चौथा स्थान लाने वाली छात्रा सना कुमारी को किया सम्मानित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बिहार राज्य में चौथा स्थान लाने वाली छात्रा सना कुमारी को सम्मानित किया। सना कुमारी हिलसा विधानसभा क्षेत्र के कराय परसुराय प्रखंड के अगारपर गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में 475 अंक प्राप्त किए हैं। विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने साना कुमारी के घर पहुंचकर उन्हें अंग वस्त्र और डायरी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सना कुमारी की मेहनत और लगन की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि सना कुमारी की उपलब्धि पूरे हिलसा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं भी दीं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भी साना कुमारी जैसी प्रतिभाशाली छात्राओं की हर संभव मदद करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article