बारिश से चंडिका स्थान जाने वाली रोड आईटीसी ढाला के पास पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -मुंगेर मे लगातार हुई बारिश के कारण सीबरेज के मेन होल के नीचे मिट्टी धंसने के कारण चंडिका स्थान जाने वाली सड़क धंस जाने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चंडिका स्थान जाने वाली रोड आईटीसी ढाला के पास पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि सीबरेज का पाइप लाइन बिछा कर मेन होल में लिकेज को दुरूस्त करने के लिए वहां मिट्टी की खुदाई की गई थी। लगातार हुई बारिश के कारण मेन होल के नीचे पानी का प्रवाह होने के कारण सड़क वहां धंस गई।

बुडको के कार्यपालक अभियंता देवेन्द्र चौरसिया ने बताया कि चंडिका स्थान के समीप सड़क धंसनेे की सूचना मिली है। सीबरेज का काम कर रही एजेंसी के प्रतिनिधि को क्षतिग्रस्त सड़क को मोटरेबुल करने के लिए निर्देशित किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि कई अन्य जगहों पे भी इस बारिश में सदके धंस गई है। जहां जहां सिब्रेज का काम हुआ है । लोगों ने कहा कि कार्य एजेंसी सभी से काम नहीं कर पा रही है जिस कारण सड़के धंस रही है । साथ ही बताया कि इस तरह से सड़के धंसने से कई बार लोगों भी गिरने से घायल हो जाते है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article