विसर्जन में हुई बबाल को लेकर लोदीपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के तहबलपुर गांव में सरस्वती पूजा के विसर्जन को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल थे जिनका ईलाज चल रहा है और खतरे से बाहर है।इस बबाल को लेकर लोदीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई जिसमें दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार,ला एण्ड आर्डर डी एस पी मंगलेश कुमार सिंह,एस डी एम धनंजय कुमार तथा सबौर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी तथा गोराडीह अंचलाधिकारी और लोदीपुर थाना क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। वहीं एस डी एम धनंजय कुमार ने मीडिया को बताया कि विगत दिनों जो दो समुदायों में तनाव व मारपीट हुई थी उसमें दोषी लोगों को चिन्हित कर उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पर आगे इस तरह का कोई बबाल न हो इसके लिए यह बैठक रखी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article