शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली में अभी भी सीएम योगी, इन दिग्गज नेताओं से कर रहे मुलाकात…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रविवार NDA 3.0 की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. जिसके बाद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेपी नड्डा से भी मुलाक़ात करेंगे. बताया जा रहा है कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी. मुख्यमंत्री रविवार को ही शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भी मुलाक़ात के लिए समय मांगा है.

मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से तस्वीरों को भी साझा किया गया है. जिसमें कहा गया है कि शपथ ग्रहण के बाद अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया. गौरतलब है कि यूपी कोटे से मोदी सरकार 3.0 में कुल 10 मंत्रियों ने शपथ ली है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article