शराबबंदी वाले बिहार के पटना में मिला नकली मिनी फैक्ट्री मचा हड़कंप, भारी मात्रा में हुआ…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- बिहार में पूर्ण शराबबंदी ने 8 साल पूरे कर लिए है । यहां अवैध शराब माफिया और कारोबारी लगातार शराब की खेप को खपाने में जुटे है लोक सभा चुनाव को लेकर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस ऐसे शराब के अवैध माफियाओं ,कारोबारियों और तस्करों पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं।

 

जिनके करवाई ने ऐसे कारोबारियों और माफियाओं के मंसूबे पर पानी फेरा है।इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी पटना में बड़े पैमाने पर विदेशी शराब बनाने की नकली मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जहां से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट ,होम्यो पैथीक दवा जिससे शराब का निर्माण ,नकली विदेशी ब्रांडेड कंपनियों के रैपर , सीलिंग मशीन, पंचिंग मशीन,खाली बोतलें,सहित अन्य सामग्री जब्त किए हैं।

 

इस बड़ी करवाई की जानकारी देते हुए बिहार मध निषेध उत्पाद विभाग के एसिस्टेंट कमिश्नर प्रेम प्रकाश ने बताया की मद्य निषेध पटना इकाई के इंस्पेक्टर अजीत कुमार , सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी  ए एस आई ब्रज किशोर ठाकुर को टीम में शामिल कर गुप्त सूचना के आधार पर एक टेंपो बुधवार को जांच के क्रम में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित महावीर कॉलोनी के समीप से टेंपो चालक को रोका गया जिसके पास से 20 लीटर कच्चा स्प्रिट पानी के जार में बरामद हुआ।

 

पुछताछ में चालक सह सरगना ने पटना के तीन ठिकानों का राज खोला जहां पर नकली विदेशी अवैध शराब बनाने का कार्य किया किया जा रहा था।चालक सह सरगना द्वारा बताए जगह पर जब पटना के बाईपास छपाक वाटर पार्क के पास वही जेठुली में करवाई के दौरान नकली मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है।पटना में ये तीसरी मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन मध निषेध पटना की टीम के द्वारा किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article