शराब तस्करी मामले में एक युवक को 6 साल की सजा,एक लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम में विशेष न्यायाधीश (उत्पाद-2) ने शराब तस्करी करने के मामले में उक्त मुकदमें की सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त गौतम कुमार राम को दोषी पाया था। वही इस मामले को लेकर आठ अप्रैल को सजा के बिंदु पर सुनवाई की गई। जिसमें गौतम कुमार राम को धारा 30(a) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 में 6 वर्ष की सजा साथ ही एक लाख रुपए जुर्माना, और जुर्माने की राशि नहीं देने की स्थिति में 3 महीने की अतिरिक्त सजा सुनाई गई।

मामला क्या था….-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

12 अप्रैल 2020 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हनुमान नगर में एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से शराब लेकर आने वाला है तुरन्त छापेमारी की गई तो पकड़ा सकता है, छापेमारी के दौरान सुनील चौधरी के घर के सामने हथियानाला के पास पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किए और गिर गये। पुलिस वहां पहुंचे और उसे भागने का कारण पूछे तो बताए कि मेरे मोटरसाइकिल पर शराब लोड है इस कारण से भाग रहे थे। उक्त बिना नंबर के बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल पर रखे थैले में 19.600 लिटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक भोला कुमार मंडल ने बहस में भाग लिया। विशेष लोक अभियोजक के सहयोगी अधिवक्ता राजेंद्र कुमार, रविरंजन कुमार, प्रभास नाथ सुमन, संजीव कुमार शर्मा थे। यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक भोला कुमार मंडल ने दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article