श्रीरामपुर में सरकारी जमीन की मापी में हुई मारपीट, दोनों पक्ष पहुंचा थाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर बैरिया पंचायत के श्रीरामपुर गांव में स्कूल की सरकारी जमीन की मापी चल रही थी लेकिन शाम में पंचायत में मारपीट हो गई इसके बाद मारपीट में जख्मी नाथनगर थाने के 112 के चालक, मुखिया सहित अन्य का शिकायत लेकर थाने पहुंचे हालांकि चालक को आंशिक रूप से चोट लगी है। चालक चितरंजन यादव का भी घर श्रीरामपुर ही है।वह फौज से रिटायर हुआ है।

वर्तमान में 112 का वाहन चलाता है चितरंजन ने आरोप लगाया है कि पंचायत के मुखिया प्रमोद यादव के कहने पर ही उसके साथ मारपीट हुई है वहीं मुखिया प्रमोद यादव ने बताया कि पंचायत में एक सरकारी जमीन की मापी चल रही थी भरी पंचायत में चितरंजन ने अभद्रता की है उसके साथ मारपीट नहीं हुई है इधर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह का कहना है कि घटना की सूचना है चालक शिकायत लेकर थाने पहुंचा था।दूसरे पक्ष के लोग भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे मामले की सत्यता की जांच की जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article