कैमूर डीएम सावन कुमार ने कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: डीएम सावन कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में पर्व त्यौहार की लंबी श्रृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतीक है।

जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को लोग आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं तथा अपने सुख समृद्धि एवं सफलता की कामना करते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर डीएम सावन कुमार ने विश्वास जताया कि यह पर्व जिले में सामाजिक समरसता, प्रेम व उत्साह के वातावरण को और मजबूत करेगा तथा कैमूर जिला सुखी, समृद्धि के साथ-साथ विकसित जिला बनेगा।

कैमूर डीएम सावन कुमार ने जिले वासियों को बधाई देते हुए यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण के उद्बोधन से सृजित गीता का उपदेश आज भी सांसारिक जीवन में अत्यंत प्रासंगिक है।

उनके जन्मोत्सव पर मथुरा वृंदावन में दही-हांडी की पुरातन परंपरा प्रचलित मानी जाती है। धर्मोउपदेशक, रक्षक और बांके बिहारी के जीवन का हर रूप मनमोहन और प्रेरक है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article