संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पटना में हुआ भव्य स्वागत, अशोक चौधरी सहित कई नेताओं ने किया अभिनंदन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा गुरुवार को पहली बार पटना पहुंचे हैं जहां एयरपोर्ट पर जदयू के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संजय झा का जोरदार स्वागत किया है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह के नेतृत्व के ढोल बाजों के साथ सैकड़ो की संख्या में जादू कार्यकर्ताओं ने संजय झा का जोशीले अंदाज में स्वागत किया 29 जून को दिल्ली में हुई जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संजय झा का नाम रखा जिसमें सर्वसम्मति के साथ स्वीकार किया गया।

 

 

पटना एयरपोर्ट पहुंचने ही संजय झा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया आभार जताते हुए कहा कि नीतीश ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है उनका मकसद पार्टी का विस्तार बिहार से बाहर करना है झारखंड में पहले से ही जदयू का मजबूत जन आधार रहा है अब झारखंड में पार्टी को और ज्यादा मजबूत करना है।

 

 

2025 में जदयू को वर्ष 2010 से भी बड़ी जीत दिलाने के लिए अभी से कार्य योजना भी तय कर ली गई है सीएम नीतीश के भरोसे को मजबूत करना है तो वहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की भी मांग जदयू एक बार फिर से कर सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article