लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार को ऑफर दिए जाने पर भाजपा विधायक का तंज, डर रहे है लालू…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार को अपने साथ लाने के ऑफर पर भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने लालू यादव की तुलना बैल से की है इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि एक ऐसा भी बैल होता है जिसे आखिर में कसाई भी नहीं ले जाता है वैसे ही बैल अब ये लोग हो गए हैं इनको अब डर समा गया है उन्हें लग गया कि 2010 वाली स्थिति आने वाली है कार्यकर्ताओं को भी भय सताने लगा है कि सत्ता में अब महागठबंधन नहीं आएगी.

इसलिए लालू यादव उन्हें दिग्भ्रमित करने के लिए ये सब बयान दे रहे हैं राजद को नीतिश जी ने दो बार सत्ता से बाहर किया है उनके बुरे कारनामे के लिये ही किया है लालू यादव और तेजस्वी यादव का बयान अलग अलग है इससे साफ है कि बाप बेटे में मेल नहीं है बाप चाह रहा है किसी तरह अपने बेटे को मुख्यमंत्री की गद्दी पर चढ़ा दें और बेटा कार्यकर्ताओं के बीच बने रहना चाहता है हम जो बोले स्टैंड क्लियर है इनका कई विधायक टूट रहा है एनडीए के सम्पर्क में है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article