सारण की सीट को लेकर बोले राजीव प्रताप रुढ़ी हमें लालू जी कि चिंता सता रही

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में सबसे हॉट सीट बनी सारण की सीट पर भी चुनावी सरगर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वही अपने जनसंपर्क पर निकलने के दौरान अपने संबोधन में सारण से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने बताया की उन्हे लालू जी की स्वास्थ्य की चिंता सता रही है, बोले बच्चे बुढ़ापे के सेवा के लिए होते है, यहा सब उल्टा दिख रहा , इतनी भीषण गर्मी में लालू जी अपने बच्चो के लिए छपरा में कर रहे है कैंप, रूढ़ी ने कहा की लालू जी का तबियत खराब है, बावजूद इसके उनको ये लोग इतना परेशान कर रहे है की उनको छपरा में कैंप करना पड़ रहा है।

हम तो लालू जी को लेकर चिंतित रहते है, इस गर्मी में बाल बच्चे के लिए मेहनत कर रहे है, बाल बच्चा तो बुढ़ापे में सेवा के लिए होता है, यहा तो उल्टा मामला हो रहा है, यह सब बड़ा गड़बड़ है, उन्होंने कहा की लालू जी छपरा कहा आते है पांच दस वर्षो में भी कभी आए होंगे लेकिन इनलोगो तो कैंप करवा दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article