सावन की पहली सोमवारी पर अजगैवीनाथ के उत्तरवाहनी गंगा में लाखों शिव भक्तों के लगाई डुबकी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर सुलतानगंज सावन की पहली सोमवारी को अजगैवीनाथ धाम में शिव भक्तों का उमड़ा जनसैलाबआपको बताते चले कि सावन की पहली सोमवारी होने पर सुबह से अजगैवीनाथ धाम के उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए शिव भक्तों की उमड गई जो सभी शिव भक्तों के उत्तरवाहनी गंगा डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया और लाखों कांवरिया ने भी अजगैवीनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहनी गंगा डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर गंगा पूजन करते हुए बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए पैदल व वाहन से बैधनाथ धाम के लिए बोल बम, हर हर महादेव के नारों के साथ रवाना हो गए, भक्तों में काफी उत्साह देखी गई पुरे अजगैवीनाथ नगर एंव अजगैवीनाथ मंदिर हर हर महादेव, बोल बम के नारों से गुंजयमान हो गए वही जिला प्रशासन के निर्देश पर अजगैवीनाथ गंगा घाट, मंदिर परिसर, कच्ची कांवरिया पथ, पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे नगर परिषद के द्वारा भी साफ सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे

वहीं देश के अलग अलग राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अजगैबी नगरी पहुँचे हैं और यहाँ से जल लेकर 105 किलोमीटर की दूरी पांव पैदल तय कर बैधनाथ धाम जा रहे हैं महादेव से मनोकामनाएं मांग रहे है आज अनुमानतः 80 हजार कांवड़िया जल लेकर बैधनाथ धाम जाएंगे। शिवभक्तों के बोल्बम के जयकारे से कांवड़िया पथ गुंजायमान है लोग अपनी अपनी मनोकामनाएं लेकर बैधनाथ धाम जा रहे है। इस महीने का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतज़ार रहता है आज जैसे ही वह दिन आया श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article