- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन, नाला तथा तारामंडल क्षेत्र के सड़क व नाला का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री शनिवार सुबह गोरखपुर पहुंचे। चिड़ियाघर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह भगत चौराहे पर देवरिया बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने भौतिक निरीक्षण करने के साथ ही प्रोजेक्ट के ड्राइंग मैप का अवलोकन किया।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देशित किया कि फोरलेन निर्माण में गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फोरलेन का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की हिदायत दी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

