हाईवे ने बाइक सवार युवक को रौंदा,इलाज के दौरान मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर के सबौर क्षेत्र चौक के समीप अनियंत्रित हाईवे ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। करीब 5 मिनट तक युवक ट्रेक के अंदर दबे रहे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाल कर सबौर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने घायल का स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले की पहचान मलखान निवासी मदन मंडल के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गौरव पढ़ने के लिए रोज मामलाखा से सबौर आते थे आज भी जा रहा था तभी हाईवे के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने हाईवे को पांच किलोमीटर दूर जाकर हाईवे को जप्त कर फिलहाल मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article